फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report was filed against the pickup driver in the case of the death of three youths

Shahjahanpur News: तीन युवकों की मौत के मामले में पिकअप चालक पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 27 Jun 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the pickup driver in the case of the death of three youths
खुटार। खुटार-बंडा रोड पर 17 मई को हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में पिकअप के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बिलरहा निवासी महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 मई को उनका पुत्र आकाश कुमार, भतीजा राजीव अपनी बाइक से शादी में शामिल होने बंडा के गांव पड़री गए थे। रात में उनका पुत्र और भतीजा शादी से घर लौट रहे थे। खुटार बंडा मार्ग पर गांव सौंफरी के पास गांव का उनका रिश्ते का भतीजा शिवम और एक रिश्तेदार अंकित खड़े थे। आकाश ने भी बाइक वहां पर रोक दी और बात करने लगे थे। इस बीच खुटार की ओर से जा रही पिकअप के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी और राजीव, शिवम ने इलाज के दौरान लखीमपुर में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed