{"_id":"69a5d0400671a15b810ccad6","slug":"a-report-was-filed-against-four-people-including-the-son-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-166978-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दामाद सहित चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दामाद सहित चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खुटार। पुवायां के गांव दिउरिया निवासी धनपाल ने पुत्री का दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धनपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री रोली देवी की शादी छह फरवरी 2025 को खुटार के गांव रजमना के कार्तिक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही कार्तिक, दामाद के पिता ब्रजपाल, मां संगीता देवी, बहन आकांक्षा दहेज में एक सोने की चेन, एलईडी टीवी और 50 हजार रुपये मांग करने लगे।
कई बार पंचायत के बाद भी दहेज की मांग जारी रही। 27 फरवरी को आरोपियों ने पुत्री से मारपीट की। सूचना पर वह अगले दिन पुत्री की ससुराल गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई और पुत्री को भेजने से मना कर दिया गया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद