फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against four people, including the husband, for dowry harassment.

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 08:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against four people, including the husband, for dowry harassment.
तिलहर (शाहजहांपुर)। मिरगापुर गांव की काजल ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर ससुराल से भगा देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

काजल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पिता रामनिवास ने 9 मई 2021 को फर्रुखाबाद जिले के थाना दरवाजा मऊ अंतर्गत गांव गढ़िया ढिलावल गांव के शिवकुमार के साथ शादी की थी। कुछ समय बाद से ही पति, सास गुड्डी, चचिया ससुर श्रीनिवास और ननद भावना दहेज को लेकर आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

15 सितंबर 2023 को उसने फर्रुखाबाद के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल में अकेला छोड़ कर चले गए। बाद में मायके वालों ने उसका इलाज कराया। ससुराल लौटने पर आरोपियों ने मायके से तीन लाख लाकर नहीं देने पर घर से भगा देने की धमकी दी। बाद में पति ने पीटा और घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed