{"_id":"692de15e9f24e984d907ecd4","slug":"a-rally-was-organised-to-give-the-message-of-prevention-from-aids-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-159146-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रैली निकालकर दिया एड्स से बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रैली निकालकर दिया एड्स से बचाव का संदेश
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित चिकित्सक। स्रोत : मेडिकल कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों को एचआईवी से बचाव के लिए जागरूक किया।
सुबह दस बजे कलक्ट्रेट से रैली को सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह और सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस सदस्यों और स्कूलों के छात्र-छात्राएं रैली में तख्तियां लेकर निकले। बाधाएं होंगी दरकिनार, एचआईवी और एड्स पर होगा सशक्त प्रहार थीम पर आयोजित रैली में लोगों को एड्स-एचआईवी के खतरों और बचाव के लिए जागरूक किया गया।
सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि एड्स लाइलाज बीमारी है। केवल जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है। अगर व्यक्ति एचआईवी संक्रमित हो भी जाता है तो वह दवाई लेकर स्वस्थ जीवन बिता सकता है। रैली का समापन पुराने जिला अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय में हुआ।
विज्ञापन
रैली में शामिल बेसिक शिक्षा विभाग का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। रैली में इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, जीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, जीएफ महाविद्यालय आदि के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। लायंस क्लब सहेली के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ओमेंद्र राठौर, सामाजिक ग्रामीण विकास संस्थान के कार्यकर्ता, जिला स्काउट गाइड मास्टर निकहत परवीर, जिला स्काउट गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, आईसीटीसी से रत्ना गुप्ता, कल्पना, गीतारानी, एसटीआई से सोनी राजवंशी, ओएसटी से राहुल सिन्हा, दिशा क्लस्टर से हिना, टीआई से खालिद, टीबी विभाग से सिद्धार्थ, आशीष आदि मौजूद रहे।
--
फोटाे-32
गोष्ठी में एचआईवी की दी जानकारी
स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवर, सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सलीम, डॉ. राणा प्रताप ने एचआईवी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। गोष्ठी का संचालन हॉस्पिटल मैनेजर रईस खान ने किया। इस दौरान डॉ. शबाहत हुसैन, डॉ. किरण मलिक, वार्ड प्रभारी अवंतिका आदि मौजूद रहे।