फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A proposal to construct a new roadways bus stand in Tilhar has reached the government.

Shahjahanpur News: तिलहर में नया रोेडवेज बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव शासन तक पहुंचा

Wed, 01 Apr 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A proposal to construct a new roadways bus stand in Tilhar has reached the government.
तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर स्थित रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
तिलहर। मौजमपुर मोहल्ले के पुराने बस स्टेशन पर रोडवेज बसें आए बगैर लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहा से सीधे निकल जाने से परेशान यहां के लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी। नया बस अड्डा बनाने के लिए प्रशासन ने हाईवे के बाइपास पर मंडी समिति के पास दो एकड़ जमीन चिह्नित कर उसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दो दशक पहले तक शाहजहांपुर और बरेली की ओर से आने वाली स्थानीय डिपो समेत लंबे मार्गों पर चलने वालीं रोडवेज बसें मोहल्ला मौजमपुर के पुराने बस स्टैंड पर जाकर यात्रियों को चढ़ने-उतरने का मौका देती थीं। हाईवे का बाइपास बनने के बाद अधिकांश बसें बाइपास चौराहे से निकलने लगीं।
विज्ञापन

इस कारण सफर को निकले यात्रियों ने वहां जाना छोड़ दिया और विभिन्न दिक्कते झेलते हुए बाइपास चौराहे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना शुरू कर दिया। लोगों की इसी समस्या को लेकर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि सहित कई लोगों ने कुछ माह पूर्व विधायक सलोना कुशवाहा को लिखित रूप से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री से हाईवे के बाइपास पर नए रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराने की मांग रखी। बाद में प्रशासन भी इस दिशा में सक्रिय हो गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदानंद सरोज ने करीब एक माह पहले बाइपास पर मंडी समिति के पास चीनी मिल की दो एकड़ जमीन पर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव डीएम को भेज दिया।

एसडीएम ने बताया कि नए बस अड्डे का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और उसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास पर रोडवेज बस स्टैंड बनने से दिल्ली, लखनऊ आदि लंबी दूरी तय करने वाली बसों का ठहराव सुनिश्चित होने से यात्रियों को बहुत सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed