फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A power line that had been down since the night was not repaired; a buffalo died from electrocution.

Shahjahanpur News: रात से टूटा पड़ा रहा बिजली का तार नहीं किया सही, करंट लगने से भैंस मरी

Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A power line that had been down since the night was not repaired; a buffalo died from electrocution.
पुवायां। गांव बिलैया निवासी सतेंद्र सिंह की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। सतेंद्र ने विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में बिजली का तार टूट गया था। सूचना देने पर लाइनमैन ने सुबह तार जोड़ने की बात कही थी। शनिवार को वह अपने पशु खेत पर ले जा रहे थे। रास्ते में टूटे पड़े तार से करंट लगने से उनकी एक भैंस मर गई। भैंस की मौत के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई, लेकिन कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति फिर शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इससे भैंस का शव उठा रहे लोग बाल-बाल बच गए। सतेंद्र ने भैंस के शव का पोस्टमाॅर्टम कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की है। एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि जेई को कह दिया गया था कि तार को बदलवाकर बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी जाए। अगर सही नहीं किया गया है तो जानकारी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed