{"_id":"695d6d82cbf14863a805c401","slug":"a-police-officer-is-accused-of-swindling-someone-out-of-one-lakh-rupees-on-the-pretext-of-getting-them-recruited-into-the-police-force-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162301-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर सिपाही पर एक लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर सिपाही पर एक लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन
पुवायां। गांव बनिगवां निवासी सुदेव कुमार ने एक सिपाही पर पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर एक लाख रुपये लेने और नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को भेजे प्रार्थनापत्र में सुदेव कुमार ने बताया कि वह वर्तमान प्रधान के पति हैं। इस कारण उनके घर एक दरोगा और सिपाही का आना-जाना था। पुवायां थाने के एक सिपाही ने उनको बताया कि उसकी विभाग में अच्छी पकड़ है और वह सुदेव को पुलिस में भर्ती करा देगा, इसके लिए 10 लाख रुपये देने होंगे।
एक लाख रुपये अभी दे दो, शेष राशि भर्ती होने के बाद दे देना। सुदेश ने 29 जनवरी 2024 काे अपने बैंक एकाउंट से सिपाही के बैंक एकाउंट में एक लाख रुपये डलवा दिए, जिसकी रसीद भी उनके पास है और बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से भी रुपये देने का साक्ष्य है।
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती न होने और एक साल गुजर जाने पर उन्होंने सिपाही से रुपये मांगे तो सिपाही ने धमकी देते हुए कहा कि रुपये मांगे तो झूठे मुकदमों में जेल भेजे देंगे। सुदेव ने सिपाही पर छल कर एक लाख रुपये लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
--
शिकायत मिली थी। वादी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। जांच करने के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां