फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A pole was installed after removing the pole hanging from the wire.

Shahjahanpur News: तार से लटकी बल्ली को हटाकर लगाया खंभा

Mon, 05 Feb 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
A pole was installed after removing the pole hanging from the wire.
अमर उजाला में 31 जनवरी को प्रका​शित खबर। संवाद
खुटार। हादसे का खतरा बनी हाईटेंशन लाइन से लटक रही बल्ली को हटाकर बिजली निगम ने यहां नया खंभा लगवा दिया। इससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुरादपुर में हाईवे किनारे बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। एक ईंट भट्ठे के रास्ते के पास बिजली लाइन में कई वर्ष पूर्व बल्ली लगाकर तारों को रोका गया था। कुछ माह पूर्व बल्ली सड़कर बीच से टूट गई। इससे आधी बल्ली बिजली लाइनों के बीच झूल रही थी। इससे किसी भी समय हादसे का खतरा बना हुआ था। 31 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिजली निगम के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो फरवरी को हवा में लटकी बल्ली को हटाकर नया खंभा लगवा दिया।

अमर उजाला में 31 जनवरी को प्रकाशित खबर। संवाद

अमर उजाला में 31 जनवरी को प्रकाशित खबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed