फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A pickup truck driver died after his vehicle collided with a container truck on the highway.

Shahjahanpur News: हाईवे पर कंटेनर की टक्कर लगने से पिकअप चालक की मौत

Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A pickup truck driver died after his vehicle collided with a container truck on the highway.
पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास हादसा हो गया। कंटेनर की टक्कर लगने से चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी पिकअप चालक 55 वर्षीय हनीफ खान की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लाइवानूर खान ने बताया कि पिता हनीफ खान ड्राइवर थे। सोमवार दोपहर पिकअप से माल लेकर जलालाबाद जा रहे थे। जैसे ही पिता रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे, तभी पिकअप में लदा माल खुल गया। पिता ने पिकअप साइड में लगाई और माल को बांधने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से तेजी से आए कंटेनर की टक्कर लगने से पिता घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर ने चेकअप कर पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक व परिचालक कंटेनर को छोड़कर मौके से भाग गए। हादसे की खबर सुन अस्पताल पहुंचे परिजनों का शव को देख रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।
--
बाइक की सर्विस कराकर लौटते समय हादसे में घायल युवक की मौत
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के बिलगरी गांव निवासी 21 वर्षीय पुष्पेंद्र की निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र ने बताया कि भाई पुष्पेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 30 नवंबर की दोपहर पुष्पेंद्र खड़सार गांव में अपनी बाइक की सर्विस कराने के लिए गया था। शाम को वापसी के दौरान चाबर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी से निजी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अविवाहित था। हादसे के दौरान वह हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। संवाद
00
सड़क हादसे में घायल चाट विक्रेता की मौत
शाहजहांपुर। सिंधौली के ढकिया हमीदनगर गांव निवासी 35 वर्षीय पंकज की हादसे में मौत हो गई। नीरज कुमार ने बताया कि भाई चाट का ठेला लगाता था। पांच दिसंबर की शाम सड़क पार करने के दौरान पुवायां की ओर से आ रहे किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। रविवार शाम बरेली से वापसी के दौरान रास्ते में उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उनकी पत्नी सुमन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पंकज के दो बच्चे हैं। संवाद
00
ई-रिक्शा पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहा के पास रविवार की रात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मीरानपुर कटरा एक रिश्तेदारी में जा रहीं मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी साजिद की पत्नी शमा और पुत्रवधू सुबना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
00
हादसों में भाई-बहन और महिला समेत पांच लोग घायल



शाहजहांपुर। विभिन्न स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में वाहनों की टक्कर लगने से बाइक से जा रहे भाई-बहन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

जलालाबाद। सैंजना गांव के मोहित सोमवार को बहन रीमा देवी को बाइक से मिर्जापुर स्थित एक काॅलेज में परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। दिन में करीब दो बजे जब वह दोनों कोला रोड पर गांव कसारी के पास पहुंचे, इसी दौरान वहां के एक पेट्रोल पंप से निकला ई-रिक्शा रोड पर आकर बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक समेत भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
कलान। परौर मार्ग पर सोमवार को दोपहर मिश्रीनगला गांव के पास एक ट्रैक्टर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक पर सवार परौर क्षेत्र के गांव जुआ निवासी आनेंद्र यादव और उनके बड़े भाई ओकेंद्र की पत्नी सीमा देवी घायल हो गए। आनेंद्र ने बताया कि वह गर्भवती भाभी को सीएचसी से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। सीमा की हालत गंभीर देख उसे फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर हसौआ गांव के पास सोमवार की शाम सामने से आ रहे वाहन से बचने के फेर में एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा से घर लौट रहे बीसलपुर क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा निवासी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा लेकर उसका चालक भाग गया। डॉ. नितिन चौधरी ने सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद

पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed