{"_id":"68c714bb973f8b88750cb1a8","slug":"a-person-who-cheated-by-posing-as-a-manager-in-a-fake-institute-was-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152704-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्जी इंस्टीट्यूट में मैनेजर बनाकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्जी इंस्टीट्यूट में मैनेजर बनाकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बिना मान्यता के इंस्टीट्यूट चलाने और फीस के नाम पर 45 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुवायां निवासी कमलदीप शुक्ला ने कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर 2024 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर बीके सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग काॅलेज में वीके सिंह, धनंजय कुमार, संतोष पाठक और श्याम शेरवानी ने उन्हें एक जनवरी 2023 से मैनेजर पद पर 15 हजार रुपये महीने वेतन देने और प्रति दाखिला पांच हजार रुपये देने की बात तय कर मैनेजर रखा था।
उन्होंने तमाम छात्र-छात्राओं के दाखिले कराए। आरोपियों ने छात्र-छात्राओं से 45 लाख रुपये फीस वसूले। शैक्षिक सत्र का पहला वर्ष पूरा होने पर उन्होंने आरोपियों से परीक्षा कराने और अपने वेतन के 90 हजार रुपये मांगे। उनको 20 हजार रुपये दिए गए और 70 हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई।
परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अंकपत्र दिए गए जो संदिग्ध लगने पर उन्होंने और पता लगाया तो जानकारी मिली कि आरोपियों ने फर्जी इंस्टीट्यूट के प्रपत्र तैयार कर प्रवेश किए हैं। उनको मैनेजर की नौकरी देकर फीस के नाम पर जमा 45 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के सेक्टर पांच ई-वृंदावन काॅलोनी तेली बाग निवासी बीके सिंह, संतोष पाठक, श्याम शेरवानी, मऊ निवासी धनंजय कुमार, लखनऊ के थाना आशियाना के रामहरि यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पुवायां में मोहम्मदी रोड पर ओवरब्रिज के पास से नामजद बीके सिंह उर्फ बालकिशोर सिंह को पकड़कर चालान कर दिया है।