फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A park, a wedding venue, and a digital library will be constructed in Kant.

Shahjahanpur News: कांट में पार्क, बरातघर और डिजिटल लाइब्रेरी का होगा निर्माण

Sun, 25 Oct 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A park, a wedding venue, and a digital library will be constructed in Kant.
कांट नगर पंचायत में बैठक को संबो​धित करते विधायक अरविंद सिंह। संवाद
कांट। नगर पंचायत कांट में खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए सड़कों और नालों का निर्माण कराया जाएगा। राज्य वित्त आयोग से इसके लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को हुई नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई प्रमुख कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर पंचायत कांट को प्रदेश में मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित करना है। आकांक्षी नगर योजना के तहत 1.20 करोड़ रुपये से चार सीसी रोड, नाली, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और पांच स्थानों पर पथ प्रकाश के कार्य कराए जाएंगे। एक करोड़ रुपये से बारातघर निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग से तीन करोड़ रुपये से सात सड़कों और छह नालों का निर्माण कराया जा रहा है। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 29 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत दो करोड़ रुपये से 20 नालों का निर्माण प्रस्तावित है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीन करोड़ रुपये से 21 सड़कों और 20 स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 3.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। नंदीशाला के लिए 1.51 करोड़ रुपये, मदनापुर रोड स्थित शिव मंदिर के लिए 1.46 करोड़ रुपये और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रुपये के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं। शहीद पार्क निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में प्रशासक प्रियंका चौधरी, अधिशासी अधिकारी नूर जहां समेत सभासद और नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed