{"_id":"6a91c9972604f868ce0a3237","slug":"a-new-generation-of-hockey-players-will-emerge-from-the-astroturf-field-and-talents-will-shine-at-the-national-level-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183034-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एस्ट्रोटर्फ मैदान से निकलेगी हॉकी की नई पौध, राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एस्ट्रोटर्फ मैदान से निकलेगी हॉकी की नई पौध, राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगी प्रतिभाएं
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित नेशनल हॉकी स्पोर्ट्स मीट में चारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दिला
शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी, इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। इस बीच जिले में हॉकी की नई पौध तैयार हो रही है। टाउनहाल में बन रहा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा। मैदान तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को आधुनिक सतह पर अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उनकी तैयारी और बेहतर होगी।
जिले की कई प्रतिभाएं हॉकी के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहीं हैं। वर्तमान में खेल विभाग में 94 हॉकी खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 40 बालिकाएं और 54 बालक शामिल हैं। वहीं खेलो इंडिया सेंटर में 26 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच मुजाहिद और शकील खिलाड़ियों को प्रतिदिन अभ्यास करा रहे हैं।
खेलो इंडिया सेंटर की खिलाड़ी वर्षा का चयन अयोध्या छात्रावास, जबकि अभय मौर्या और निखिल मौर्या का चयन फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। इन सफलताओं से अन्य खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि टाउनहाल में एस्ट्रोटर्फ मैदान दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है। खेल विभाग खिलाड़ियों को खेल किट समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
--
चार बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान
दिल्ली में 25 से 29 अगस्त तक चल रही केवीएस नेशनल हॉकी स्पोर्ट्स मीट-2026 में लखनऊ परिक्षेत्र की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। टीम में स्पोर्ट्स स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर की खिलाड़ी सिद्धि सागर, सिमरन, संजीवनी वर्मा और मानसी राज शामिल रहीं। चारों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।