{"_id":"69838945f67135d0560fdef9","slug":"a-municipal-employee-encroached-on-the-road-by-building-iron-stairs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164778-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पालिका के कर्मचारी ने सड़क पर लोहे का जीना बनाकर किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पालिका के कर्मचारी ने सड़क पर लोहे का जीना बनाकर किया अतिक्रमण
विज्ञापन
तिलहर। मार्गों के किनारे अवैध कब्जा करने में दुकानदारों के अलावा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं। बुधवार की शाम करीब चार बजे अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू कराया, तो पालिका के एक कर्मचारी द्वारा सड़क पर लोहे का जीना बना लिए जाने का मामला सामने आया। ईओ ने कर्मचारी को सड़क से तत्काल जीना हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किया अतिक्रमण हटवाया और नियमाें का उल्लंघन करने पर कई दुकानदारों के चालान काटे।
जिन दुकानदारों के चालान काटे गए, उन्हें भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने और अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बिरियागंज बाजार की पुलिस चौकी के आसपास फल और सब्जी के ठेलों का लंबे समय से जमावड़ा हो रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के वहां पहुंचते ही ठेले वालों में अफरा-तफरी मच गई।
टीम ने कई ठेले इधर-उधर खिसकाने शुरू किए, तो अन्य फल-सब्जी विक्रेता अपने ठेले वहां से दूर खींच ले गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस की ढिलाई से बिरियागंज चौकी के चारों ओर अतिक्रमण होने का आरोप लगाया। नागरिकों ने ईओ से अतिक्रमण अभियान को नियमित और निष्पक्ष रूप से चलाए जाने की मांग करते हुए कहा कि बाजार में जाम से होने वाली अव्यवस्था से स्थायी निजात दिलाने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है।