फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A motorcyclist died after being hit by a vehicle on the under-construction Lucknow-Palia highway.

Shahjahanpur News: निर्माणाधीन लखनऊ-पलिया हाईवे पर वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

Mon, 22 Dec 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A motorcyclist died after being hit by a vehicle on the under-construction Lucknow-Palia highway.
विजय उर्फ सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : खेत से रेस्क्यू किया गया अजगर।
शाहजहांपुर। हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के मुंडेर गांव निवासी बाइक सवार विजय उर्फ सोनू (35) की रविवार रात सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन लखनऊ-पलिया हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विजय आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी गांव स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुनीम थे। वह अधिकतर ट्रांसपोर्ट पर ही रहते थे। उन्होंने शाहजहांपुर में कमरा किराये पर ले रखा था। रविवार की दोपहर वह किसी काम से अपने घर गए थे। पत्नी सोनी व बच्चों से मिलने के बाद रात करीब आठ बजे वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे हाईवे के अधबने फ्लाईओवर पर पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। माना जा रहा है कोहरे में दिशा भ्रम होने से वह बाइक समेत पुल पर चढ़ गए और किसी वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें फ्लाईओवर पर पड़ी मिट्टी के ढेर पर पेट के बल पड़ा पाया। पुलिस ने विजय को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। मृतक के पिता सतीश सिंह, पत्नी सोनी, बेटी रिया, बेटे शिवा, भाई अजय, विक्रम रो-रोकर बेहाल हो गए। सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन का पता लगाया जा रहा है। विजय ने हेलमेट लगा रखा था।

--
संकेतक न होने पर सफर खतरनाक
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हाईवे पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार रात हुए हादसे से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन रोड पर कोई संकेतक नहीं हैं। दिन में तो लोग इस रोड से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय यह मार्ग खतरनाक हो जाता है। कई बाइक सवार व साइकिल सवार रात के समय चोटिल हो चुके हैं।

विजय उर्फ सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विजय उर्फ सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : खेत से रेस्क्यू किया गया अजगर।

विजय उर्फ सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विजय उर्फ सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : खेत से रेस्क्यू किया गया अजगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed