फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A mother of two was thrown out of her home after being given 'triple talaq' because a dowry demand was not met.

Shahjahanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर दो बच्चों की मां को घर से निकाला

Sat, 27 Jun 2026 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A mother of two was thrown out of her home after being given 'triple talaq' because a dowry demand was not met.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चौक आला खां की रहने वाली फरहा नाज ने थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर रहने वाले पति जईम और ससुर नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरहा ने पति पर तीन तलाक देने, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी पांच दिसंबर 2009 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। परिवार वालों ने शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। उन्हें भूखा-प्यासा कमरे में बंदकर प्रताड़ना दी गई।
विज्ञापन

परिवार वाले करीब 10 लाख रुपये दहेज में अतिरिक्त दे चुके हैं। लोन की किस्तें जमा करने को लेकर उसके साथ मारपीट कर गला दबाया गया। आरोप है कि पति के कई महिलाओं से नाजायज संबंध है। इसका विरोध करने पर पति व ससुराल वालों ने मारपीट की। तीन तलाक देकर 18 अक्तूबर 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed