{"_id":"69459208c81fe900b10daa9c","slug":"a-mother-and-son-were-killed-and-the-wife-was-injured-in-a-collision-between-a-pickup-truck-and-a-motorcycle-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160775-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पत्नी हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पत्नी हुई घायल
विज्ञापन
खुटार के गांव इटौआ निवासी कमला देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
बंडा (शाहजहांपुर)। खुटार मार्ग पर शुक्रवार को सुबह आलमपुर पिपरिया गांव के पास कस्बे की ओर आ रही पिकअप आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई और पीछे बैठीं उनकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल मां को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी बाबूराम इन दिनों सपरिवार खुटार क्षेत्र के गांव इटौआ में रह रहे हैं। उनका पुत्र विपिन उर्फ अमित (35) शुक्रवार को अपनी मां कमला देवी (55) और पत्नी रेखा के साथ अमावस्या पर पूजन और प्रसाद चढ़ाने के लिए बाइक से सुनासिरनाथ धाम जा रहे थे। इसी दौरान खुटार की तरफ से आ रही पिकअप पीछे से बाइक में टकरा गई।
टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पर भेजा, लेकिन वहां डॉक्टर ने विपिन उर्फ अमित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कमला देवी को परिजन इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से भाई सुमित, शिवम व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाइक चलाते वक्त विपिन उर्फ अमित हेलमेट नहीं लगाए थे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
छह माह पूर्व ही हुई थी अमित की शादी, हर अमावस्या पर जाते थे सुनासिरनाथ धाम
खुटार। बंडा में हुए सड़क हादसे में मृत अमित की शादी छह माह पूर्व ही पीलीभीत के गांव कल्यानपुर निवासी रेखा देवी से हुई थी। अमित पत्नी के साथ हर अमावस्या पर सुनारिसरनाथ धाम जाकर पूजा-अर्चना करते थे। शुक्रवार को भी वह पत्नी और मां कमला देवी के साथ सुनासिरनाथ गए थे।
मूलरूप से बंडा के गांव सैदापुर निवासी अमित कुमार परिजनों के साथ कई वर्ष पहले खुटार के गांव इटौआ आकर रहने लगे थे। तीन भाइयों में अमित सबसे बड़े थे। अमित अपने भाइयों के साथ मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। परिजनों ने बताया कि अमित की शादी सात माह पूर्व ही हुई थी। पत्नी रेखा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
मां-बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन बिलख उठे। गांव के तमाम लोग भी अमित के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। अमित की एक बहन पूजा देवी की शादी होनी है। अमित बहन के लिए वर की तलाश कर रहे थे। अमित की मौत से पिता बाबूराम, बहन पूजा, भाई शिवम और शालू का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी पाकर खुटार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पूजा मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा भी अमित के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही वाहन आदि की व्यवस्था कराकर परिजनों को शाहजहांपुर भेजा। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। संवाद
-- -
हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
कांट। गुरथना गांव के पास शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे एक बाइक अनियंत्रित हेकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जैतापुर गांव के 32 वर्षीय मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया, लेकिन वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मुकेश भुड़िया गांव के ईंट भट्ठे पर काम करते थे और हादसे के वक्त वह अपने गांव से ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि हादसे के वक्त मुकेश हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद