फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A month after the marriage, the married woman died under suspicious circumstances, accused of murder

Shahjahanpur News: शादी के महीनेभर बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हत्या का आरोप

Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
A month after the marriage, the married woman died under suspicious circumstances, accused of murder
गांव उमरसड़ा निवासी अंजली वर्मा का फाइल फोटो। संवाद
पुवायां। शादी के महीने भर बाद ही विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव वनिगवां निवासी सर्वेश वर्मा की पुत्री अंजली की शादी दो मई को पुवायां के ही गांव उमरसड़ा निवासी विनोद कुमार के पुत्र दीपक के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर बाद अंजली का शव घर के कमरे में कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। अंजली को फंदे पर लटकी देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दीपक ने पुलिस को बताया कि अंजली मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने कुछ दिन बाद घुमा लाने की बात कही थी। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उधर, अंजली के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। अंजली की मां नन्हीं देवी ने बताया कि पुत्री की ससुराल के लोग दहेज में तीन लाख रुपये, सोने की चेन और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने अंजली की हत्या की गई है। प्रभारी प्रदीप कुमार राय में बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed