फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A model ward will be established in every local body, and door-to-door waste segregation will be implemented.

Shahjahanpur News: हर निकाय में बनेगा आदर्श वार्ड, घर-घर होगा कूड़ा पृथक्करण

Thu, 02 Jul 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A model ward will be established in every local body, and door-to-door waste segregation will be implemented.
शाहजहांपुर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में हुई बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2026 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इसमें सभी नगर निकायों में घर-घर कूड़ा संग्रहण और पृथक्करण पर जोर दिया गया। डीएम ने प्रत्येक नगर निकाय में एक आदर्श वार्ड विकसित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभासद और जनप्रतिनिधि लोगों को सूखा, गीला तथा घरेलू हानिकारक कचरा अलग रखने के लिए जागरूक करें। एकत्र कचरे को मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। गीले कचरे से खाद बनेगी और सूखे कचरे को बेचकर निकायों की आय बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

आदर्श वार्डों में कूड़ा संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की पूरी व्यवस्था आदर्श रूप में लागू होगी। प्रत्येक सड़क पर तैनात सफाई कर्मचारी का नाम और मोबाइल नंबर दीवार पर लिखकर अंकित किया जाएगा। सहायता नंबर भी अंकित होगा। वार्डों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिससे नागरिक कूड़ा संग्रहण और कर भुगतान जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। एमआरएफ केंद्रों की निगरानी के लिए सीसी कैमरे और कूड़ा संग्रहण वाहनों में जीपीएस प्रणाली लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed