फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A memorandum was submitted to install the statue of Veerangana Uda Devi at Banda Square.

Shahjahanpur News: वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा बंडा चौराहे पर लगवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Sun, 16 Nov 2025 06:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to install the statue of Veerangana Uda Devi at Banda Square.
शाहजहांपुर। पासी समाज शैक्षिक उत्थान सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक चेतराम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें शौर्य, त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा बंडा में चौराहे पर लगाए जाने व चौराहे का नामकरण ऊदा देवी के नाम पर करने की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति के सचिव रामनाथ वर्मा ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने सन 1857 की क्रांति में अंग्रेज सिपाहियों का मुकाबला कर कई सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया था। वह वीरगति को प्राप्त हुईं। उनके बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। विधायक ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संगमरमर की प्रतिमा बंडा चौराहे पर लगाए जाने की प्रक्रिया को शुरू कराएंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विश्राम लाल, राम प्रसाद भार्गव, राजकुमार राजवंशी, उपाध्यक्ष लेखा रावत, पार्षद रूपेश कुमार वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed