{"_id":"62252412748e4a05d07a658f","slug":"a-man-death-in-road-accident-shahjahanpur-news-bly477441725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से दबकर पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से दबकर पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत
विज्ञापन
खुटार। लखीमपुर के थाना मैगलगंज के गांव ढकोरा में अपनी बहन के यहां से गन्ने का बीज लेकर घर लौटते समय गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी 45 वर्षीय भीखम सिंह की शाहजहांपुर मैगलगंज हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को घर लाने के बाद शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
खुटार के गांव पिपरिया बिरसिंहपुर के पूर्व प्रधान सोनपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उनके पुत्र भूरे और भीखम सिंह उर्फ बिल्लू ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के गांव ढकोरा स्थित अपनी बहन के घर गन्ने का बीज लेने गए थे। दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली में बीज लेकर वापस घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर भूरे चला रहे थे और भीखम सिंह पास में बैठे थे। शाहजहांपुर-मैगलगंज हाईवे पर गांव बरबरपुर के पास अचानक भीखम सिंह को चक्कर आने के कारण वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भूरे ने हादसे की जानकारी परिजन को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर लाए। शाम को भीखम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भीखम सिंह की मौत से उनकी पत्नी रीना देवी, पुत्री शुचि, शिखा, कोमल, पुत्र कौशलेंद्र का रो रोकर बुरा हाल है।