{"_id":"6980e10951401fcca203fe6b","slug":"a-male-student-harassed-a-female-student-who-was-going-for-tuition-classes-when-she-resisted-he-beat-and-threatened-her-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164554-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छात्र ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से छात्र ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटकर धमकाया
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। फतेहगंज पूर्वी-गढि़या रंगीन मार्ग पर सोमवार को सुबह कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने जा रही एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा को रास्ते में इंटरमीडिएट के एक छात्र ने रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। सूचना पाकर पुलिस आरोपी की तलाश में उसके गांव गई, लेकिन तब तक वह घर से भाग चुका था।
छात्रा का आरोप है कि आरोपी छात्र ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने गांव जाकर आरोपी की तलाश की। बाद में पुलिस के गांव से लौटने के बाद आरोपी छात्र के परिजनों ने भी उसके माता-पिता को फोन करके गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि शिकायत करने वाली छात्रा ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद