फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A grand procession of the Shiva family and other idols was taken out.

Shahjahanpur News: शिव परिवार और अन्य मूर्तियों की धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Fri, 03 Oct 2025 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
A grand procession of the Shiva family and other idols was taken out.
खुदागंज थाना परिसर में हनुमान मूर्ति की प्रांण प्रतिष्ठा के दौरान शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।
खुदागंज। थाना प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार और अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुक्रवार को नगर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। नगर वासियों ने जगह-जगह मूर्तियों पर पुष्प वर्षा कर और जयकारों के उद्घोष के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

बता दें कि थाना परिसर में बने दशकों पुराना छोटे मंदिर में बारिश के दौरान जलभराव के कारण वहां स्थापित देव मूर्तियां भी पानी में डूब जातीं थीं। इसे देखते हुए थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने पुराने मंदिर के स्थान पर नए मंदिर का निर्माण कराया। इसी मंदिर में स्थापना के लिए लाई गईं मूर्तियाें को नगर भ्रमण कराकर सभी को उनका दर्शन कराया गया।
विज्ञापन

तत्पश्चात शोभायात्रा थाना परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मूर्तियों की रविवार को विधि-विधान के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। शोभायात्रा में थाना प्रभारी के अलावा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, सौरभ गुप्ता, सावन मलिक, अभिषेक यादव, राजेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed