{"_id":"5ef2435b8ebc3e42d4747482","slug":"a-girl-playing-outside-the-house-dies-of-electrocution-shahjahanpur-news-bly4103116146","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बच्ची की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही बच्ची की करंट से मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला लोधीपुर में घर में बाहर खेल रही एक बच्ची को अचानक करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। लोधीपुर मोहल्ला निवासी अनिल गुप्ता की छह वर्षीय बेटी पुष्पा मंगलवार दोपहर करीब बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। उनके घर के पास बिजली का खंभा खड़ा है।
वहीं एक पुराना खंभा पड़ा था। दोपहर में बारिश होने की वजह से खंभे और आसपास की जमीन गीली थी। खेलने के दौरान पुष्पा जमीन पर पड़े खंभे की चपेट में आ गई, जिससे उसे करंट लग गया। उसकी चीखते देख साथ खेल रहे बच्चे दौड़कर घर में गए और हादसे की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तब तक पुष्पा दम तोड़ चुकी थी। हादसे का पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों के मुताबिक जमीन पर पड़े खंभा में कोई तार नहीं जुड़ा। बच्ची को करंट कैसे लगा इसका पता नहीं लग सका। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची को दफना दिया।