फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A funeral procession was held for the cow with drums playing.

Shahjahanpur News: गाय की मौत पर ढोल के साथ निकाली अंतिम यात्रा

Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A funeral procession was held for the cow with drums playing.
जैतीपुर में गाय के शव को लेकर जाते सर्वेश शर्मा। स्रोत: जागरूक पाठक
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। करकौर गांव में सर्वेश शर्मा ने पालतू गाय की मौत होने पर ढोल के साथ अंतिम यात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले सर्वेश शर्मा के पास करीब 20 साल से गाय थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी, तब गाय उनके परिवार का सहारा बनी। गाय का दूध बेचकर बच्चों का पालन-पोषण किया। उनकी गाय काफी समय से बीमार चल रही थी। शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
रविवार को दोपहर में गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई। डनलप पर गाय के शव को रखा गया। उसके आगे बैंड-बाजे वाले ढोल बजाते हुए चले। अंतिम यात्रा में गांव के कई लोग शामिल हुए। सर्वेश ने अपने खेत में जेसीबी से गड्ढा खोदवाया और गाय का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इस दौरान महावीर सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र पाल गुर्जर, अनूप मिश्रा, नेत्रपाल कश्यप, पप्पू मिश्रा, रामलखन गुप्ता, पेशकर गुर्जर, मैकू कश्यप, रामगोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कायम की मिसाल
वर्तमान समय में तमाम लोग दूध देना बंद करने पर गायाें को छुट्टा छोड़ देते हैं। ऐसे में सर्वेश ने गाय का अंतिम संस्कार किया। उनके कार्य की काफी सराहना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed