फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A farmer returning home after irrigating his crop in Khutar found two leopards

Shahjahanpur News: खुटार में फसल की सिंचाई करके घर लौट रहे किसान को मिले दो तेंदुए

Thu, 27 Feb 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning home after irrigating his crop in Khutar found two leopards
खुटार। गांव दिउरिया के पास फसल की सिंचाई करके घर लौट रहे किसान को रास्ते में दो तेंदुए मिल गए। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शोर मचाने पर दोनों तेंदुए गन्ने के खेत में घुस गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के कई गांवों में बाघ, बाघिन और तेंदुए का खौफ है। गांव दिउरिया झदिया निवासी कुलदीप सिंह मंगलवार रात नौ बजे अपने खेत में फसल की सिंचाई करके ट्रैक्टर से घर जा रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में दो तेंदुए ट्रैक्टर के सामने आ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के तमाम ग्रामीण खेतों की ओर भाग निकले। शोर सुनकर दोनों तेंदुए भागकर गन्ने के खेत में घुस गए। कुलदीप सिंह ने दोनों तेंदुओं का वीडियो भी बना लिया और वन विभाग के अधिकारियों को भेजकर सूचना दी। बुधवार दोपहर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच करते हुए दोनों के तेंदुआ होने की पुष्टि की।
विज्ञापन




---

बुधवार को मामले की जानकारी मिली थी। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। दोनों तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है।

मनोज श्रीवास्तव रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed