फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A faction of the BKU that set out to picket the DM and SP returned following talks... while another faction besieged the police station.

Shahjahanpur News: डीएम-एसपी के घेराव के लिए निकला भाकियू का एक गुट वार्ता के बाद लौट गया...दूसरे ने थाना घेरा

Wed, 18 Mar 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A faction of the BKU that set out to picket the DM and SP returned following talks... while another faction besieged the police station.
डीएम-एसपी का  घेराव  करने  के  लिए पुवायां से जिला मुख्यालय जाने के लिए एकत्र भाकियू चढ़ूनी गुट - फोटो : क्षेत्रीय नागरिक
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को डीएम, एसपी का घेराव करने के लिए पुवायां से पैदल जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। बीच रास्ते में रात में एडीएम से वार्ता के बाद वापस हो गए। उधर भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने नवंबर की घटना की झूठी रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप में थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ता गांव लालपुर जमीने जेबा में एक जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने और कब्जा हटवाने सहित कई मांगों को लेकर दो फरवरी से डाक बंगला परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम-एसपी का घेराव करने के लिए पैदल शाहजहांपुर के लिए निकले तो पुलिस ने मूलरूप से पुवायां के गांव लालपुर जमीने जेबा निवासी और वर्तमान में गांव जड़ौली निवासी हरिपाल सिंह की पत्नी नन्हीं देवी की ओर से गांव अनंतापुर के हरदयाल, निरेश, प्रवीण, राहुल, रवि, आशाराम, सतेंद्र, महिपाल, बबलू, गांव लालपुर जमीने जेबा के राजपाल, जियनलाल पर उनकी जमीन कब्जाने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बावजूद कार्यकर्ता जमीन से कब्जा हटवाने की मांग करते हुए शाहजहांपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे कोरोकुइयां गांव के पास भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ताओं को रोककर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने वार्ता की। उनके समझाने पर कार्यकर्ता वापस धरनास्थल चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
पुवायां। नन्हीं देवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जानकारी पाकर भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नवंबर में ही रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं दर्ज की गई और घटना झूठी है तो दबाव में रिपोर्ट दर्ज करना गलत है। उन्होंने कहा कि नन्हीं देवी ने उनके संगठन के 12 कार्यकर्ताओं पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह को जिलाध्यक्ष ने एक गांव की महिला की ओर से चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों पर कपड़े फाड़ने, गलत नीयत से पकड़ने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता धरनास्थल से वापस हो गए।




--

विवादित जमीन के मामले में दोनों पक्ष सिविल न्यायालय में जा चुके है और मुकदमे चल रहे हैं। चढूनी गुट जमीन पर कब्जा कराने की मांग कर रहा है लेकिन सिविल कोर्ट में वाद विचाराधीन होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
--

दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामला जमीनी विवाद का है और कोर्ट में विचाराधीन भी है। फिर भी बेवजह तूल दिया जा रहा है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

डीएम-एसपी का  घेराव  करने  के  लिए पुवायां से जिला मुख्यालय जाने के लिए एकत्र भाकियू चढ़ूनी गुट

डीएम-एसपी का  घेराव  करने  के  लिए पुवायां से जिला मुख्यालय जाने के लिए एकत्र भाकियू चढ़ूनी गुट- फोटो : क्षेत्रीय नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed