{"_id":"632b650455215e7a1051f97b","slug":"a-dug-road-will-become-trouble-in-the-way-of-those-who-watch-ramlila-shahjahanpur-news-bly4983433130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के दर्शकों की राह में मुसीबत बनेगी खोदी गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के दर्शकों की राह में मुसीबत बनेगी खोदी गई सड़क
सार
टाउनहॉल ओवरब्रिज की ओर जाने वाली सड़क एक सप्ताह पहले खोदकर डाल दी गई।बताया जाता है कि दुर्गा होटल के पास खोदाई के दौरान सड़क के नीचे पड़ी बीएसएनएल की लाइन भी कट गई।इसके साथ ही बैंक, ट्रैवलिंग एजेंसी व किराना स्टोर भी हैं।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। टाउनहॉल ओवरब्रिज की ओर जाने वाली सड़क एक सप्ताह पहले खोदकर डाल दी गई। ओसीएफ इस्टेट और खिरनीबाग जीआईसी खेल मैदान में श्रीरामलीला मंचन और मेला शुरू होने वाला है। इसे देखने के लिए हजारों लोगों का इसी मार्ग से आना-जाना होगा।
खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में 23 सितंबर और ओसीएफ इस्टेट के मैदान में 25 सितंबर से श्रीरामलीला का मंचन व मेला शुरू होने जा रहा है। विख्याल लीला कमेटियों की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। इन दोनों ही स्थानों पर मंचन तथा मेला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग टाउनहॉल ओवरब्रिज से होकर आते-जाते हैं। रामलीला प्रेमी जिन रास्तों से होकर गुजरेंगे वे वाहनों तो दूर, पैदल चलने के भी लायक नहीं रह गए हैं। करीब एक सप्ताह पहले टाउनहॉल रोड को खोदकर पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। बताया जाता है कि दुर्गा होटल के पास खोदाई के दौरान सड़क के नीचे पड़ी बीएसएनएल की लाइन भी कट गई। इस लाइन को ठीक करने के लिए जल निगम के कर्मचारियों ने सड़क को खोदकर वैसा ही छोड़ दिया। रात के समय में हादसे की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है।
रोडवेज मार्ग की हालत भी खराब
टाउनहॉल ओवरब्रिज की ओर से रोडवेज बस अड्डा की ओर जाने वाले मार्ग की सड़क को भी पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था। पाइप लाइन डाल दी गई है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। सड़क पर गड्ढे के कारण अक्सर ही हादसे होते हैं।
विज्ञापन
सड़क खोदकर छोड़ने से कारोबार पर असर
टाउनहॉल ओवरब्रिज के पास होटल, रेस्टोरेंट व ज्वेलरी के शोरूम हैं। इसके साथ ही बैंक, ट्रैवलिंग एजेंसी व किराना स्टोर भी हैं। इनके संचालकों का कहना है कि जब से पाइप लाइन डालने को सड़क की खोदाई की गई है, उनका कारोबार प्रभावित हो गया है। होटल व रेस्टोरेंट के सामने वाहन खड़े करने की जगह नहीं रह गई। एक महीने से अधिक होने जा रहा है सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है।
मैं इस समय बाहर हूं। टाउनहॉल ओवरब्रिज पर दुर्गा होटल के पास जल निगम के ठेकेदार द्वारा खोदाई कराने के दौरान बीएसएनएल की पाइप लाइन कटने की जानकारी मिली थी। उसको ठीक करवाया जा रहा है। - आरपी सिंह, एसडीओ बीएसएनएल
ठेकेदार द्वारा खोदाई कर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाती है। दुर्गा होटल के पास खोदी गई सड़क की मरम्मत जल्द ही करा दी जाएगी। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम