{"_id":"698dc8813cafbebe2403126b","slug":"a-dcm-collided-with-a-parked-vehicle-on-the-highway-due-to-a-nap-killing-the-driver-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165404-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झपकी आने से हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झपकी आने से हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
तिलहर में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर थाना तिलहर क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के पास बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे चालक को झपकी आने से डीसीएम सड़क किनारे खड़ी दूसरी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी डीसीएम चालक मनोज (28) की मौत हो गई।
सत्यपाल यादव ने बताया कि उनका भतीजा मनोज बुधवार की रात मुरादाबाद से डीसीएम में रिफाइंड लोड कर शाहजहांपुर जाने के लिए निकला था। झपकी आने से मनोज ने डीसीएम से नियंत्रण खो दिया और उनकी डीसीएम सड़क किनारे खड़े दूसरी डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। भतीजा केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर उसे बाहर निकाला गया।
उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घाेषित कर दिया गया। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया। तब यातायात सुचारु हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन मनोज के शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी आरती गर्भवती है। उनकी एक बेटी कीर्ति है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन नीतू है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
कार की टक्कर लगने से घायल बच्चे की मौत
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के अंडौआ गांव निवासी सद्दाम हुसैन के छह साल के बेटे रसूल शाह की उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम के शव को देख माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सद्दाम हुसैन ने बताया कि बेटा रसूल शाह अपनी मां नसीब जहां के साथ अपनी मौसी अमरजहां निवासी सराय थाना शाहबाद, जनपद हरदोई के घर पर मेहमानी में गया हुआ था। वहां चार फरवरी को बेटा घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान कार की टक्कर लगने से घायल हो गया था। तब से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार रात रसूल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रसूल के दो बहने हैं। अस्पताल चौैकी पुलिस ने शाहबाद पुलिस को सूचना दी। संवाद
--
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
मीरानपुर कटरा। जैतीपुर-तिलहर मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी रजनीश कुमार बृहस्पतिवार दिन में दो बजे बाइक से खैरपुर की ओर आ रहे थे। बाइक पर रजनीश कुमार के बहनोई वीरपाल भी थे। खंडसार गांव के मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार बदायूं के दातागंज निवासी रामबरन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए कटरा सीएचसी लाया गया। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
--
हादसों में दो बाइक सवार हुए घायल
तिलहर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव लखुआ निवासी शिवकुमार बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे बरात से लौट रहे थे। कवि नगर स्थित ईदगाह तालाब के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। दूसरी ओर बरेली जिले के थाना आंवला क्षेत्र के गांव बहजुईया निवासी सुखबीर किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। संवाद