फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crocodile on the road... kept in a sack in the car overnight

Shahjahanpur News: सड़क पर मगरमच्छ... बोरी में बंद कर रात भर रखा कार में

Tue, 05 Aug 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crocodile on the road... kept in a sack in the car overnight
शहर के मोहल्ला गदियाना में पकड़े गए मगरमच्छ को देखते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : पांचालघाट पर बरेली की ओर जाने वाली सड़क की दो लेन धंसी,
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला गदियाना में सिंह पेट्रोल पंप वाली गली में घूम रहे मगरमच्छ को काफी मशक्कत के बाद युवाओं ने पकड़ लिया और बांधकर गाड़ी में बंद कर दिया। सुबह वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पिंजरे में बंद कर साथ ले गई।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब दो बजे गली में मगरमच्छ को देखकर कुत्तों के भौंकने पर लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने घर के बाहर झांका तो मगरमच्छ सड़क पर घूम रहा था। यहीं पर रहने वाले जितिन यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी व संजीव अपने साथियों के साथ पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रस्सी के जरिये उसका मुंह बांध दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर कार में डाला जा सका। इसके बाद हयातपुरा स्थित आवास पर ले आए। सुबह वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। इस बीच मगरमच्छ को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई। करीब साढ़े नौ बजे वन विभाग की टीम आई और मगरमच्छ को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़ा गया जठियापुर के झाबर में मौजूद मगरमच्छ
पुवायां। गांव जाठियापुर बुजुर्ग के पास 30 जुलाई से झाबर में मौजूद मगरमच्छ को वनकर्मियों ने मछुआरों की मदद से पकड़कर खन्नौत नदी में छुड़वा दिया।
30 जुलाई की सुबह गांव के लोगों ने पास के झाबर में मगरमच्छ देखा। सूचना पाकर वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़वाने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए। सोमवार को मगरमच्छ झाबर के पानी में किनारे आ गया। गांव के लोगों की सूचना पर वनकर्मी मछुआरों को लेकर मौके पर पहुंचे और कई बार प्रयास करने के बाद जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। रेंजर वीरेश राव ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया गया है। संवाद

शहर के मोहल्ला गदियाना में पकड़े गए मगरमच्छ को देखते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक

शहर के मोहल्ला गदियाना में पकड़े गए मगरमच्छ को देखते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : पांचालघाट पर बरेली की ओर जाने वाली सड़क की दो लेन धंसी,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed