फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A crocodile hunted a goat that went to the edge of a pond

Shahjahanpur News: तालाब के किनारे गई बकरी को मगरमच्छ ने बनाया शिकार

Sun, 17 Aug 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A crocodile hunted a goat that went to the edge of a pond
बंडा। बिरहाना बुजुर्ग गांव के तालाब में कई माह से देखे जा रहे मगरमच्छ ने शुक्रवार को तालाब के किनारे घास चरने गई एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

रामपाल ने बताया कि गांव की पूर्व दिशा का पुराना तालाब शारदा नहर से निकले नाले से जुड़ा हुआ है। इस कारण कई माह पूर्व तालाब में मगरमच्छ आ गया था। उसे गांव वालों ने कई बार देखा, लेकिन वन विभाग को सूचना देने पर भी उसे पकड़ा नहीं गया। शुक्रवार उसका पुत्र बकरियां लेकर तालाब कि किनारे गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान पानी पीने तालाब के किनारे पहुंची एक बकरी को मगरमच्छ तालाब में खींच ले गया। शनिवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मगरमच्छ गहरे पानी से ऊपर नहीं आया। वन रक्षक संदीप यादव के अनुसार बारिश के कारण तालाब में पानी अधिक होने से मगरमच्छ पकड़ा नहीं जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed