{"_id":"68826af843d5440b23062f6d","slug":"a-class-9-student-was-raped-by-a-rickshaw-driver-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-148850-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कक्षा नौ की छात्रा से रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कक्षा नौ की छात्रा से रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन इलाके में कक्षा नौ की छात्रा के साथ स्कूल ले जाने वाले ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने घर बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी दूसरे समुदाय का है।
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। मोहल्ला ताहवरगंज निवासी ई-रिक्शा चालक आसिफ उसे एक वर्ष पहले स्कूल ले जा रहा था। 15 जुलाई को छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी आसिफ उसे मिश्रीपुर के पास मिला गया और स्कूल छोड़ने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठा लिया।
आसिफ ने ई-रिक्शा पर बैठीं अन्य सवारियों को खोया मंडी में उतार दिया और छात्रा को वापस बाड़ीगांव के जंगल में ले गया। यहां उसे शादी करने का झांसा दिया और संबंध बनाने के लिए कहने लगा। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने मारपीट की और दुष्कर्म किया। बाद में हरदोई बाईपास चौराहे पर छोड़ा। धमकी दी कि अगर घर में किसी को कुछ भी बताया तो मार डालेगा। घटना के बाद से छात्रा गुमसुम रहने लगी।
विज्ञापन
मां ने दबाव देकर पूछा तो उसने हकीकत बता दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
दुष्कर्म पीड़िता के बयान के बाद तेज हुई जांच
शाहजहांपुर। पहचान छिपाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पीड़ित युवती के बयान के बाद जांच तेज हो गई है।
पीड़िता ने सोमवार को न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए थे। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि दो साल पूर्व शिवा वर्मा नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क हुआ। शिवा ने तिलक और कलावा बांधकर अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। 11 जुलाई को युवक के फोन से उसका असली धर्म पता चला था। संवाद