फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A case has been registered against eight people for raping and assaulting a girl.

Shahjahanpur News: युवती से दुष्कर्म और मारपीट में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against eight people for raping and assaulting a girl.
खुटार। रात में शौच के लिए खेत पर गई युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया। सुबह साथियों के साथ युवती को पीटकर घायल कर दिया। एक युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और सात लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खुटार के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 अक्तूबर की रात 11 बजे वह घर से खेत पर शौच के लिए गई थी। खेत पर अवधेश आ गया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे कुछ सुंघा दिया और इससे उसे नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और भाग गया।
विज्ञापन

26 अक्तूबर की सुबह अवधेश अपने साथी कुनेंद्र पाल, अरविंद, केके, रामसरन, संजय, मायाराम, कपिल के साथ आया और शादी के लिए दबाव डालने लगा। मना करने करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि, युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मीरानपुर कटरा। एक गांव में गत माह मां-बाप के घर से बाहर होने पर घर में मौजूद अकेली किशोरी को उसके रिश्ते का मामा बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि गत 28 सितंबर की सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर धान की फसल काटने गए थे और नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान बरेली की एक तहसील के अंतर्गत एक गांव निवासी उनके भाई का साला तीन अन्य लोगों की मदद से बेटी को बहला-फुसला कर अपहृत कर ले गया। रिपोर्ट के अनुसार किशोरी अपने साथ नकदी और घर में रखे जेवर भी ले गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
--
किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
पुवायां। किशोरी को ले जाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया है।
पुवायां के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 25 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया का कि 24 सितंबर की रात बंडा के गांव कर्रखेड़ा का सुनील कुमार उनकी 18 वर्षीय पुत्री को कहीं ले गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि पीड़िता नाबालिग है। इसके बाद पाक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। 26 अक्तूबर को किशोरी मिल गई थी, उसे वन स्टाप सेंटर भेजा गया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुनील गांव उदना मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर चालान कर दिया। संवाद

--
कागजात लेने पहुंचे युवक ने की लड़की से छेड़खानी

पुवायां। कर्ज दिलाने के नाम पर एक युवक ने घर जाकर आवेदक की पुत्री से छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बैंक से कर्ज लेने के लिए पुवायां कसबा निवासी गोपीनाथ से बात की। गोपीनाथ ने कर्ज दिला देने की बात कही थी और कागजात तैयार कराए। सोमवार को गोपीनाथ फोटो लेने के बहाने आवेदक के घर पहुंचा। आवेदक घर पर नहीं था। गोपीनाथ के कॉल करने पर आवेदक ने फोटो कमरे में रखे होने की बात बताई। आवेदक की 19 वर्षीय पुत्री कमरे में फोटो लेने गई तो गोपीनाथ भी पीछे से पहुंच गया और युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आई और पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपी भाग गया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed