फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A car collided with a truck, killing two people, including a brother who was on his way to perform a pre-wedding ritual.

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई कार, तिलक चढ़ाने जा रहे भाई समेत दो की मौत

Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a truck, killing two people, including a brother who was on his way to perform a pre-wedding ritual.
जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम हाईवे पर स्थित कोठा मंझा गांव के सामने ओवरटेक कर रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हद्दफ निवासी आनंदपाल उर्फ पप्पू (45) व उनके बड़े भाई देवेंद्र के ससुर सुरेश पाल (60) निवासी निबरिया थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें लड़की के पिता छोटेलाल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, आनंद पाल की बहन सविता की शादी 15 फरवरी को फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पट्टी पूर्वी में होनी है। सोमवार की शाम आनंदपाल परिवार के लोगों के साथ कार व इको वैन से अपनी बहन का तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जैसे ही वे अल्हागंज थाना क्षेत्र में कोठा मंझा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए आ रहा ट्रक उनकी कार से टकरा गया। इस बीच ईको वैन भी ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आनंदपाल व सुरेश पाल की सांसें थम चुकी थीं। इस बीच पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में सवार घायल कप्तानपाल (60), निखिल पाल (17), राघव (12), अनमोल (10) व विनोद (40), लड़की के पिता छोटेलाल, शीवेंद्र व हरदोई के गांव जल्लापुर निवासी कार चालक विमलेश को सीएचसी जलालाबाद भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार कर सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से छोटेलाल की गंभीर हालत को देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
--
मातम में बदलीं खुशियां... दो परिवारों पर टूट पड़ा गमों का पहाड़
अल्हागंज में हुए हादसे से दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सविता के तिलक की खुशियां मातम में बदल गईं। शवों को देख हर किसी की आंख नम हो गईं। वहीं, जब लड़के के घरवालों को हादसे की जानकारी हुई तो वहां भी माहौल गमगीन हो गया। बताते हैं कि लड़के के घरवालों ने मौके पर पहुंचकर लड़की के घरवालों को दिलासा दिया। हादसे के समय पीछे दूसरी गाड़ी में बैठे विनीत ने बताया कि उनके सामने ट्रक ने कार में टक्कर मारी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर चला गया।

--
सीटों के बीच फंस गए थे आनंदपाल व सुरेश
ट्रक की टक्कर लगने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुन ग्रामीण उनके मददगार बने। सुरेश और आनंद सीटों के बीच फंसे गए थे। जिस कारण दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर जलालाबाद व अल्हागंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि आनंदपाल की पत्नी सुधा काफी देर पति की मौत से अंजान रहीं। उनके चार बेटे और एक बेटी तान्या है। आनंदपाल तीन भाई हैं। वहीं, मृतक सुरेशपाल के चार बेटे सतेंद्र, आदेश, रविंद्र सोनू और दो बेटी रुचि व लक्ष्मी हैं। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed