फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A campaign to collect samples of cough syrups began in the district.

Shahjahanpur News: जिले में शुरू हुआ कफ सिरप के नमूने लेने का अभियान

Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A campaign to collect samples of cough syrups began in the district.
शाहजहांपुर। मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को पुवायां में एक मेडिकल स्टोर से औषधि विभाग की टीम ने कफ सिरप के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
विज्ञापन

बुधवार से वृहद स्तर पर जिले में कफ सिरप की जांच का अभियान चलाया जाएगा। औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। कफ सिरप के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज जाएंगे। नमूना फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को कफ सिरप के दो नमूने लिए गए हैं। बुधवार से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वृहद स्तर पर कफ सीरप की जांच का अभियान चलाया जाएगा। संदेह होने पर सिरप का नमूना लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed