फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A camp of the Divine Assemblies Maha Mandal will be set up during the Maha Kumbh: Chinmayanand

महाकुंभ में लगेगा दैवी संपद महामंडल का शिविर : चिन्मयानंद

Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A camp of the Divine Assemblies Maha Mandal will be set up during the Maha Kumbh: Chinmayanand
शाहजहांपुर। प्रयाग महाकुंभ में श्री दैवी संपद महामंडल का शिविर मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर 18 में महामंडलेश्वर अनंत स्वामी हरिहरानंद सरस्वती के सानिध्य में लगेगा, जिसमें तीर्थ यात्रियों के आवास, भोजन, स्वाध्याय, साधना और आध्यात्मिक अनुष्ठान के लिए पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बताया कि 13 जनवरी से प्रयाग महाकुंभ का प्रारंभ होगा। इसमें देश के साथ ही विदेशों से भी तमाम कल्पवासी संत, धर्माचार्य और साधक बड़ी संख्या में पधारेंगे। उनके लिए श्री दैवी संपद महामंडल का शिविर में प्लाई और त्रिपाल की बनी हुई सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कुटीरों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

पांच कुंडीय यज्ञशाला द्वादश ज्योर्तिलिंग का दर्शनीय ज्योर्तिमंडप तथा भगवान शंकर का एक विशाल मंदिर भी लकड़ी और फूस से निर्मित हुआ है। शिविर में लगभग पांच हजार लोगों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। बताया कि शिविर में ही 14 से 20 जनवरी संत विजय कौशल महाराज द्वारा रामकथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 से 28 जनवरी तक अखंड अध्यात्म पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्रवणानंद सरस्वती द्वारा श्रीमद्भागवत कथा प्रस्तावित है। 29 जनवरी मौनी अमावस्या से तीन फरवरी वसंत पंचमी तक साध्वी भक्ति प्रभा की संगीतमयी राम कथा होगी।

प्रतिदिन यज्ञशाला में अलग यज्ञ होंगे। इनमें शतचंडी, रूद्र महायज्ञ और विष्णु महायज्ञ शामिल हैं। संतों के दर्शन व प्रवचन प्राप्त होंगे। उन्होंने शिविर में पहुंचने वालों को अपने आगमन की सूचना व सहयोग के लिए स्वामी हरिहरानंद सरस्वती के मोबाइल नंबर 7055315009 पर उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed