फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bus lost control and fell into a ditch on the side of the road in Shahjahanpur one dead 13 injured

यूपी में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरी बस, एक की मौत; 13 घायल

Tue, 08 Oct 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/कांट
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/कांट Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Oct 2024 09:48 PM IST
सार

शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद को जाने वाली अनुबंधित बस में 42 यात्री थे। बरेली मोड़ से रोडवेज बस कांट की ओर रवाना हुई। दोपहर करीब तीन बजे पिपरोला पुलिस चौकी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में जा गिरी।

विज्ञापन
A bus lost control and fell into a ditch on the side of the road in Shahjahanpur one dead 13 injured
शाहजहांपुर में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कांट-जलालाबाद रोड पर पिपरोला चौकी के पास शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कांट थाना क्षेत्र के गांव गुरथना निवासी राजीव (55) की मौत हो गई। यात्रियों के मुताबिक, चालक नशे में था।

विज्ञापन

शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद को जाने वाली अनुबंधित बस में 42 यात्री थे। बरेली मोड़ से रोडवेज बस कांट की ओर रवाना हुई। दोपहर करीब तीन बजे पिपरोला पुलिस चौकी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस से उतरने को लेकर जल्दबाजी में भी कुछ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने 14 घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजीव, आकाश, नेत्रपाल, कौशल कुमार, मुकेश, हुस्नआरा, मोहम्मद नेहाल, जदुवीर, उमेश, विमलेश, ज्ञानदीप सक्सेना, कांति देवी, विमला, कुलदीप का उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल कांट के गुरथना निवासी राजीव की मौत हो गई। राजीव का सिर बस के अंदर लोहे के पाइप से टकरा गया था। शेष घायलों को हल्की चोट आने के चलते छुट्टी दे दी गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि सूचना आने के बाद पुलिस ने बचाव कार्य को शुरू कराया था।

विज्ञापन

दाढ़ के दर्द की दवा लेने गए थे राजीव
खेतीबाड़ी करने वाले राजीव कुमार के दाढ़ में दर्द हो रहा था। दोपहर 12 बजे वह राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने आए थे। दोपहर बाद घर जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुए थे। रास्ते में हादसे में घायल होने पर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से बेटी आकांक्षा, हिमांशु, अंशु, अनुराधा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता फूल सिंह ने बताया कि ऑटो पर सफर करने के लिए उन्होंने ही मना किया था। ऑटो के पलटने का डर रहता है। हमेशा रोडवेज बस से परिवार को सफर कराया। उसी से हादसा हो गया।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, जांच होगी
अनुबंधित बस पर परिचालक सत्येंद्र सिंह सवार थे। ग्रामीणों के अनुसार, चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया। वहीं पुलिस स्टेयरिंग फेल हाेने व टायर फटने की बात कह रही है। सूचना पर एआरएम शैलेंद्र प्रकाश भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली है।

बस सड़क के नीचे गहराई में जाने के मामले की तकनीकी जांच की जाएगी। चालक के शराब पीए होने की बात सामने नहीं है। पुलिस व परिवहन निगम अपने स्तर से जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेगी। -शैलेंद्र प्रकाश, प्रभारी एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed