फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bull came in front of her, a woman fell from her bike and died

Shahjahanpur News: सामने आया सांड़, बाइक से गिरकर महिला की मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A bull came in front of her, a woman fell from her bike and died
मृतक देवकी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में गढि़याछवि मार्ग पर नौसना मढ़ैया गांव के पास मंगलवार सुबह बाइक के सामने अचानक सांड़ आने से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गई।उनके बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव जखिया निवासी मोर सिंह कश्यप की पत्नी देवकी (50 वर्ष) की बदायूं के उसहैत थानांतर्गत रायपुर में खेती है। मंगलवार को वे बेटे श्याम सिंह के साथ बाइक से खेत की देखभाल करने जा रही थीं। अचानक उनकी बाइक के सामने एक सांड़ आ गया। उससे बचने के लिए श्याम ने जैसे ही ब्रेक लगाए। वैसे ही दोनों बाइक से नीचे गिर गए। घायल दोनों लोगों को कलान पीएचसी लाया गया, जहां देवकी को मृत घोषित कर दिया गया। श्याम का पीएचसी में उपचार चल रहा है। देवकी केे चार बेटे और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed