{"_id":"690b9a1de462e886c908e894","slug":"a-10-mva-transformer-was-installed-at-the-power-substation-increasing-capacity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-156903-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली उपकेंद्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर, बढ़ी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली उपकेंद्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर, बढ़ी क्षमता
विज्ञापन
अल्हागंज। बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर दस एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया है। विद्युत निगम के अभियंताओं का कहना है कि नए ट्रांसफाॅर्मर से उपकेंद्र की विद्युत भार वहन क्षमता बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से होने वाले लाइन फाल्ट और ट्रांसफाॅर्मर जलने जैसी दिक्कतों से राहत मिल जाएगी।
विद्युत उपकेंद्र पर शुरुआत में पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति दी जाती थी। नगर के आबादी क्षेत्र का विस्तार होने और उसी अनुपात में कनेक्शन बढ़ने पर लाइनें ओवरलोडिंग के शिकंजे में आने लगीं तो पांच एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। इससे कुछ दिन तक बिजली आपूर्ति सामान्य तरीके से हाेती रही, लेकिन इधर दो वर्ष से हाईटेंशन लाइनें फिर से ओवरलोड होकर खराब होने लगीं।
इससे आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने लगी। इसी समस्या को दूर करने के लिए उपकेंद्र के यार्ड में लगा पांच एमवीए का एक पुराना ट्रांसफाॅर्मर हटाकर वहां दस एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया। विद्युत निगम के एसडीओ यश भारद्वाज ने बताया कि क्षमता बढ़ने से सभी फीडरों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। संवाद