फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विधायक नीरज ने विधानसभा में उठाए जनहित के मुद्दे

विधायक नीरज ने विधानसभा में उठाए जनहित के मुद्दे

Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
- अंबेडकर ग्राम विकास योजना को लोहिया समग्र ग्राम योजना से बेहतर बताया
विज्ञापन

- निर्वाचन क्षेत्र में खींचा स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल आदि सुविधाओं का खाका
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के बसपा विधायक नीरज मौर्य ने विधानसभा में बजट सत्र की साधारण चर्चा के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए। बसपा शासनकाल की अंबेडकर ग्राम विकास योजना को उन्होंने लोहिया समग्र ग्राम योजना से बेहतर बताते हुए लोहिया गांवों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल आदि सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव देते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में इन सुविधाओं की दुर्दशा का खाका खींचा।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गांवों से शहरों की ओर पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, पलायन रुकने वाला नहीं। इसकेलिए उपलब्ध सुविधाओं को कारगर और प्रभावी बनाने की जरूरत है। जलालाबाद क्षेत्र में पीएचसी स्तर पर कुछ लोग सरकारी धन हड़पने के लिए बैठे हैं। उन्हें सीएमओ ने हटाया, लेकिन वे जुगाड़ लगाकर फिर पोस्टिंग करा लाए। सेवाएं बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

विधायक ने बदायूं वाले 43 नंबर राजमार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिलों को फोरलेन से जोड़ने की योजना पर अमल केसाथ शाहजहांपुर-बदायूं रोड शामिल करने की जरूरत है। बदायूं के बार्डर तक रोड की हालत बेहद खराब है। उन्होंने बमुश्किल आठ मिनट केभाषण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ठोकरें बनाए जाने, पुराने जिला अस्पताल में सिटी अस्पताल की सेवाएं शुरू कराने, मिर्जापुर में पालीटेक्निक बिल्डिंग का बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू कराने, बिजली लाइनों को बेहतर बनाने, कौशल विकास योजना केबजाय कक्षा नौ से रोजगारपरक शिक्षा शुरू करने आदि सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed