{"_id":"123-96250","slug":"Shahjahanpur-96250-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस न लेने पर युवती से रेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापस न लेने पर युवती से रेप की कोशिश
Shahjahanpur
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं छेड़छाड़ के अभियोग
- पुलिस की नजरों में घटना संदिग्ध, कर रही है जांच
- आरोपियों ने कहा, पीड़िता कर रही है ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। क्षेत्र की एक युवती द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमे वापस न लेने पर गांव के दो युवकों ने सरेशाम युवती को बदनीयती से पकड़कर घसीटा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम छह बजे का है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इस कारण वह अपने मायके में रह रही है। गांव के दो युवकों ने पहले उससे और उसकी बहन से छेड़छाड़ की थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम वह शौच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी युवकों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर उसको घसीटते हुए खेतों की तरफ ले गए और रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर कई लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना से पहले आरोपी युवकों ने पीड़िता की अश्लील फिल्म भी बना ली है। इसी के जोर पर आरोपी युवक उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हैं।
पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस घटना को संदेह की नजर से देख रही है। आरोपियों का कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए आए दिन इसी तरह के हथकंडे अपना रही है। इतना ही नहीं इसी तरह के एक अन्य मामले में पीड़िता शहर के एक टायर व्यापारी को भी उत्पीड़ित कर चुकी है।