फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अग्निकांड में झुलसे बालक की मौत

अग्निकांड में झुलसे बालक की मौत

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने बांटे 25 पीड़ितों को चेक
विज्ञापन

- बुधवार को आग में झुलस गए थे मां-बेटों सहित चार लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बुधवार दोपहर गांव मोहनपुर लहसड़ी में लगी आग की चपेट में आकर झुलसे मां-बेटों सहित चार लोगों में डेढ़ वर्षीय बालक शिवम् की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ा भाई अभी अस्पताल में भर्ती है। बच्चे की मौत से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, तहसील प्रशासन ने अग्नि पीड़ित 25 परिवारों को सरकारी सहायता के चेक वितरित कराए हैं।
मालूम हो कि इस गांव में गंगादीन के घर में अचानक लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर करीब 25 छप्परदार घरों को अपनी चपेट में लेकर सब कुछ नष्ट कर दिया। इस अग्निकांड में बड़े पैमाने पर हुए संपत्ति के नुकसान के अलावा गांव के धनपाल का डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम्, नौ साल का पुत्र टिंकू तथा उसकी पत्नी निर्मला के साथ ही एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई और कई लोगों के सात पशु भी जलकर मर गए। आग बुझने के बाद झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शिवम् की मौत हो गई। उसकी मौत से पहले से परेशान घरवाले अपनी सुध बुध खो बैठे हैं।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को तहसीलदार बीडी गंगवार लेखपाल देश दीपक वर्मा समेत गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने सभी 25 पीड़ितों को 4900 की दर से अहेतुक सहायता राशि के चेक वितरित कराए। तहसीलदार के अनुसार शिवम् की मौत पर उसके घरवालों को डेढ़ लाख की अतिरिक्त सहायता का चेक दिया जायेगा। यहां बताते चलें कि इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के घरों पर कपड़ा बर्तन से लेकर अन्न का दाना तक नहीं बचा था। ऐसे में प्रति परिवार मात्र 59 सौ की सरकारी सहायता ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्ट सर्किट से आग लगने
से डेढ़ लाख की क्षति
देवकली-बंडा। शार्ट सर्किट से आग लग जाने से एक घर में नगदी, जेवर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे प्रधान शंकरलाल ने लेखपाल विजय कुमार को सूचना दी। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।

गांव कमालपुर के नीजा गिरी बुधवार की रात गर्मी के कारण घर से बाहर सो रहे थे। रात में बिजली आने पर अचानक घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाते तब तक दस हजार रुपये, टीवी, सीडी, बर्तन, कपड़ा, अनाज और जेवर जलकर राख हो गया। गृहस्वामी के अनुसार आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed