{"_id":"123-95393","slug":"Shahjahanpur-95393-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की दो वारदातों का खुलासा, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की दो वारदातों का खुलासा, एक गिरफ्तार
Shahjahanpur
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अन्य बदमाशों की पुलिस को तलाश
- 14 मई को टोल प्लाजा के पास ट्रांसपोर्टर से लूटी गई स्कूटी बरामद
- पांच मई को पटी गली में सर्राफा व्यापारी से लूट का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल एक बदमाश को लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, दो हजार रुपये और तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लूट में शामिल अन्य दो बदमाशों को पुलिस तलाश कर रही है।
पांच मई को सर्राफा व्यापारी सतीश टंडन से पटी गली में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला करके साढ़े बारह हजार रुपये लूट लिए थे। दूसरी घटना 14 मई को नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रौसरकोठी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर बजरंग से बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा स्कूटी, 52 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। दोनों मामलों में लूट में शामिल अजीजगंज में रहने वाले महेश को कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात कांशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई एक्टिवा, दो हजार रुपये और तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में महेश ने बताया कि उसने अजीजगंज में रहने वाले अपने साथी सन्नी उर्फ हउआ और फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार सतीश के साथ घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस महेश की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को तलाश में जुट गई है।
कोर्ट के आदेश पर
चोरी की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है।
मोहल्ला बीबीजई हद्दफ में रहने वाली रूबी ने बताया कि दो मार्च को वह तिलहर में अपने मायके में गई हुई थी। अगले दिन वह घर में वापस आई तो उन्होंने देखा कि घर से हजारों का जेवर और नगदी गायब थी। उन्होंने मामले में थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मोहल्ले में रहने वाले सुभाष यादव और रंजीत सक्सेना के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हो गया है।