फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली संकट से बेहाल नागरिक सड़क पर उतरे

बिजली संकट से बेहाल नागरिक सड़क पर उतरे

Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हयातपुरा में खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर उपजी नाराजगी
विज्ञापन

- अंटा के पास ओवरलोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर, फायर ब्रिगेड पहुंची
- आग पर काबू पाने के बावजूद कई मोहल्लों की गुल हो गई बत्ती
- ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखकर की बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गर्मी चरम पर पहुंचने के बावजूद कटौती में कोई रियायत नहीं मिलने से परेशान हयातपुरा के नागरिकों का गुस्सा बुधवार को उस वक्त भड़क उठा जब सूचना देने पर भी क्षेत्र का खराब ट्रांसफार्मर बदलने को पॉवर कारपोरेशन ने कोई पहल नहीं की। सड़क पर उतरे नागरिकों ने प्रदर्शन करके इस समस्या पर बिजली अभियंताओं का ध्यानाकर्षण किया। इस बीच, अंटा चौराहा के पास रखा ट्रांसफार्मर भी ओवरलोडिंग के कारण बुधवार को आग की लपटों से घिर गया। दमकल यूनिट द्वारा आग को काबू किए जाने के बावजूद आसपास के कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।
हयातपुरा में असलम खां वाली गली में रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर गत एक माह के दौरान चार बार खराब हो चुका है। ट्रांसफार्मर केकेबिल जलने से इलाके की बिजली सप्लाई ठप होने की सूचना देने के बाद अगले दिन ब्रेक डाउन सुधारे जाने से गली में रहने वालों को भीषण गर्मी में बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के अनीस, बबलू, शाकिर आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी से बंद पड़ा है, लेकिन इत्तला देने पर भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इससे नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में वहां पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर के कनेक्शन चेक करके उन्हें ठीक करना शुरू कर दिया, लेकिन इलाके केलोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने दोबारा खराबी पैदा होने पर अफसरों का घेराव करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में मुख्त्यार, शान अहमद, अफजाल, तंजीम, रेहान, रिजवान, पाकीजा, शाहीन, नौशीन, इमरान, अकरम, आफताब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अंटा चौराहे पर सूफी संत दाना मियां की मजार के पास रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर आग लग गई। सप्लाई के दौरान बिजली की अधिक मांग से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हुआ तो गर्मी पाकर उसकी लीडें जल उठीं। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर सप्लाई बंद कर दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल यूनिट ने आग बुझा दी, लेकिन ट्रांसफार्मर इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा। इस खराबी से क्षेत्र के लोगों पर बिजली संकट की दोहरी मार पड़ गई क्योंकि मंगलवार रात 33 केवी लाइन में फाल्ट से उन्हें सुबह तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा था। बाद में सप्लाई शुरू हुई तो ट्रांसफार्मर दगा दे गया। वहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखकर बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed