फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कौशल पाठशाला बने समर कैंप

कौशल पाठशाला बने समर कैंप

Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहजहांपुर। शहर की शिक्षण संस्थाओं में चल रहे समर कैंप विस्तार लेते जा रहे हैं। अभी तक डांस, मेेंहदी लगाना, ब्यूटीशियन कोर्स, ढोलक बजाने के प्रशिक्षण तक सीमित रहने वाले कैंपों में अब क्राफ्ट, ताइक्वांडो, स्केटिंग, तैराकी, खानपान संबंधी प्रशिक्षण दिया जाने लगा है।
बचपन स्कूल में चल रहे समर कैंप में प्रशिक्षक बीना गुप्ता ने क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों ने तीज-त्योहारों पर दरवाजों पर लगाए जाने वाले हैंगिंग, प्रियंका, गरिमा और अंजली ने सैंडविच, भेलपूरी, आफरीना और श्वेता ने डांसिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रबंधक रामनरेश यादव और प्रधानाचार्य निधि बहल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बीएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को मेंहदी लगाने, स्वीमिंग, स्केटिंग, डांस आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात क्रिकेट प्रतियोगिता भी हुई। इसमें राइडर्स ने शाहजहांपुर हीरोज को चार रनों से पराजित किया। दूसरे मैच में हीरोज ने चैलेंजर्स को छह रनों से पराजित किया। प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी की देखरेख में चल रहे समर कैंप में अनीता त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव सिंह, रुचिर, सिराज आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसएमवी में क्रिएटिव स्किल डेवलपमेंट वीक के अंतर्गत क्ले, पॉट मेकिंग, फ्लावर मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन, पेपर क्राफ्ट, स्केटिंग, कुकिंग विद आउट फायर का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न एक्टिविटीज में आयुषी यादव, सौम्या पाठक, प्रत्यूष, महिमा गुप्ता, श्रेया, शगुन, हर्ष सक्सेना, आदित्य कुमार, मनशा, अवदे सुहानी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा की देखरेख में चले शिविर में पीएल श्रीवास्तव, आजेश सक्सेना, शोभित अग्रवाल, कायनात अख्तर, सुंबुल खान का योगदान रहा।
गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल में चल रही फनशाला में बच्चों को फिल्मी गीतों पर डांस सिखाया गया। इसके अलावा छात्राओं ने ढोलक बजाने, सिलाई करने आदि का भी प्रशिक्षण लिया।


नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला एक जून से
ताल डांस इंस्टीट्यूट में नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पहली जून से किया जाएगा। निदेशक नितेश गुप्ता ने बताया कि कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed