{"_id":"123-93817","slug":"Shahjahanpur-93817-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध की जयंती पर हुईं गोष्ठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध की जयंती पर हुईं गोष्ठियां
Shahjahanpur
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गोष्ठी के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बौद्ध के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर बुद्ध के पंचशील उपदेशों का पालन करने का संकल्प लिया।
भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से बेरी चौकी स्थित गौतम बुद्ध पार्क में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं में संसार की सभी बुराइयों का अंत निहित है। यदि हम उनके पंचशील उपदेशों का पालन करें तो हिंसा, मिथ्याचार, चोरी, नशाखोरी जैसी बुराइयों का अंत कर सकते हैं। पुलिस लाइंस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी गौतम ने कहा कि गौतम बुद्ध के कारण ही भारत विश्व में विशेष पहचान रखता है। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सभी धर्माें का तुलानात्मक अध्ययन करने के बाद ही बौद्ध धर्म अपनाया और सभी को इस कल्याणकारी धर्म को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वेदपाल सुमन के संचालन में हुई गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दिनकर, पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह, केके सिंह, राम प्रसाद बौद्ध, जागेश्वर लाल, मीरा सिंह, दीक्षा बौद्ध, राम प्रसाद आजाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफलता पाने वाले प्रज्ञा कपिल, अक्षय सिंह और अमन कटियार को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
इधर, आवास विकास कालोनी के अंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवंत राम ने कहा कि बुद्ध ने सबसे पहले विश्व को करुणा और मैत्री का पाठ पढ़ाया। मुख्य वक्ता विश्राम सिंह ने कहा कि यदि विश्व वैमनस्यता का मार्ग छोड़ भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने लगे तो संसार खुशहाली से भर जाएगा। इस मौके पर सियाराम दिनकर, जगदीश चंद्र, सत्यदेव गौतम, रामपाल चौधरी, राम प्रकाश, अनुरंजिता, रेखा दिनकर, चंद्रपाल, गोपाल कृष्ण, रोेेेेेेेेेेहित आनंद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
हथौड़ा बुजुर्ग के महामाया बुद्ध विहार में इसी संगठन की ओर से गोष्ठी हुई, जिसमें श्री कपिल के अलावा अधिवक्ता मलिखान सिंह दिनकर, मीना गौतम, पुष्पा गौतम, दीपशिखा, सुरेंद्र कुमार मित्रा, संतोष कुमार आदि ने बुद्ध की शिक्षाओं पर विचार रखे।
मौर्य समाज सेवा समिति के तत्वावधान में संगिनी मैरिज लॉन में बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश मौर्य, रमेश मौर्य, राम भरोसे लाल, फूल चंद्र, सियाराम, ओम प्रकाश, संजीव मौर्य, राजकुमार आदि ने गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सभी ने बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भगवान बुद्ध विहार समिति की ओर से हाइडिल कॉलोनी में बुद्ध जयंती गोष्ठी के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भन्ते चंद्ररतन, बसपा नेता उमेद सिंह कश्यप, डॉ. एमपी सिंह, सुरेश कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष रामसरन सागर, ईश्वर चंद्र गौतम, बाबूराम भारती आदि भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। रात को बुद्ध के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया।