{"_id":"123-92198","slug":"Shahjahanpur-92198-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान
Shahjahanpur
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर चीनी मिल परिसर में साइकिल छोड़ी
- पास में ही रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर रख दिया सिर
- पेपर खराब होने पर मां की डांट बताई घरवालों ने वजह
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। पेपर देने घर से निकली नवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी साइकिल चीनी मिल परिसर में छोड़ी और पास में ही रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे दो वजह बताई जा रही हैं। एक तो पिछले दिनों उसका विज्ञान का पेपर खराब हो गया था, दूसरा यह कि घर पर मां ने किसी बात पर डांट दिया था, जिससे वह परेशान थी।
क्षेत्र के गांव गोपालपुर ठिठुउरा में रहने वाले भइयालाल की 14 वर्षीय बेटी सोमवती कस्बे के एलवीजेपी इंटर कॉलेज की छात्रा थी। परिवार वालों के अनुसार शनिवार को छात्रा का विज्ञान का पेपर खराब हो गया था। तब से सोमवती छात्रा उदास थी, उसने घर में भी पिता से पेपर खराब होने की बात कही थी। पिता ने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है, तुम अपनी आगे की परीक्षा ठीक से दो। मंगलवार को उसकी नैतिक शिक्षा की परीक्षा थी। इस दिन वह सुबह करीब सात बजे गांव से अन्य सहेलियों के साथ साइकिल से निकली, मगर स्टेशन से पहले ही अपनी सहेलियों से पीछे हो गई।
करीब साढ़े सात बजे उसने चीनी मिल परिसर में अपनी साइकिल खड़ी करके लॉक लगा दिया। उसके बाद वह रेलवे लाइन पटरी पर पहुंची। बरेली की ओर से ट्रेन (पंजाब मेल) आती देख सोमवती ने पटरी पर सिर रख दिया। छात्रा को देखकर ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया। सुबह-सुबह छात्रा द्वारा खुदकुशी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। छात्रा के पास मिले परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त कर परिवार वालों का सूचना दी गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे पिता भइयालाल ने बताया कि साधनों की कमी होने के बाद भी वह अपनी बेटी को पढ़ा रहे थे। शनिवार को उसका विज्ञान का पर्चा खराब हो गया था। जिससे वह उदास थी, शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। वहीं स्कूल से जुड़े लोग बता रहे हैं कि सोमवती की घर पर किसी बात को लेकर डांट पड़ी थी, जिससे वह परेशान थी। कुछ छात्राओं ने स्कूल के अध्यापक को यह भी बताया कि उन्होंने सोमवती को साइकिल छोड़ने के बाद पटरी की तरफ जाते देखा था, मगर वे यह नहीं समझ पाई कि सोमवती का क्या इरादा है।
विज्ञापन
बड़ी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं घर में
सोमवती अपनी तीन बहनों और एक भाई के बीच बड़े दुलार से रहती थी। मां रामबेटी रोत-रोते बता रही थी उसकी बड़ी बेटी कलावती की शादी 23 मई को होनी है। जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी। सोमवती ने इस कदम से घर में मातम पसर गया है।
सुबह सबको चाय
बनाकर पिलाई थी
पिता भइयालाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह सोमवती ने उठकर सबसे पहले घर की साफ-सफाई की। इसके बाद उसने परिवार के सभी सदस्यों को चाय बनाकर पिलाई। फिर तैयार होकर परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। सुबह चाय पिलाने की बात कहते-कहते भइयालाल फफक पड़े।
कॉलेज के छात्र की
ट्रेन से गिरकर मौत
कटरा स्टेशन के कसरक हाल्ट के पास पड़ा मिला शव
- एमए फाइनल की परीक्षा देकर बरेली से लौट रहा था
- कटरा के गांव नवदिया रामपुर का निवासी था पातीराम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बरेली कॉलेज, बरेली से परीक्षा देकर लौट रहे एमए फाइनल के छात्र 25 वर्षीय पातीराम की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पातीराम का शव मीरानपुर कटरा और बिलपुर (फतेहगंज पूर्वी) रेलवे स्टेशन के बीच बंद पड़े कसरक हाल्ट के नजदीक रेलवे लाइन पर पड़ा पाया गया। वह कटरा के गांव नवदिया रामपुर का रहने वाला था।
पातीराम सोमवार को कॉलेज में पेपर देने बरेली गया था, वह प्राइवेट छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहा था। पता चला है कि वह शाम को किसी ट्रेन से कटरा के लिए चला था। सोमवार को जब देर रात तक पातीराम घर नहीं पहुंचा तो उसका बड़ा भाई कुंवरपाल मंगलवार की सुबह बरेली कॉलेज में पता लगाने गया था। वहीं इस बीच सुबह को ही लोगों ने हाल्ट के पास शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की तलाशी ली तो उसके प्रवेश पत्र से पातीराम का नाम-पता मालूम हो गया। इसके बाद घरवालों को सूचना दे दी गई। पुलिस का मानना है कि पातीराम को बिलपुर स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन वहां न रुकने पर पातीराम ट्रेन से कूद गया होगा। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि पातीराम को किसी यात्री ने ट्रेन से धक्का दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पातीराम के पिता रामकिशन की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
एक साल भी नहीं
हुआ था शादी को
पातीराम की शादी 27 मई 2013 को खुदागंज क्षेत्र के गांव मुअना के हजारीलाल की बेटी सीमा से हुई थी। तीन भाइयों में पातीराम मझला था।
हमीरपुर के वृृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
चांदपुर-खुटार। पीलीभीत के गांव हमीरपुर के रहने वाले 82 वर्षीय श्रीकृष्ण मंगलवार सुबह टहलने जा रहे थे। इधर से गुजरी पूरनपुर-मैलानी मार्ग की अकेला हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर राहगीरों की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया।