फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निर्दलीय शिवरतन लाल का पर्चा खारिज

निर्दलीय शिवरतन लाल का पर्चा खारिज

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावकों का कालम काटकर ‘लागू नहीं’ लिख दिया था
विज्ञापन

- एआरओ ने प्रत्याशियों को बुलाकर उनके सामने जांचे पर्चे
- नामांकन पत्रों की जांच के समय कलक्ट्रेट में रही कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के आरओ कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच जांच की गई। इसमें राष्ट्रीय रिपब्लिक पक्ष पार्टी के निर्दलीय उम्मीदवार शिवरतन लाल का पर्चा त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। अन्य सभी तेरह प्रत्याशियों के पर्चे जांच में सही पाए गये।
चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान 19 से 26 मार्च तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों सहित गैर मान्यता प्राप्त दलों के चौदह उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। किसी गलती से नामांकन पत्र खारिज न हो जाए, इससे बचने के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के कई सेट दाखिल किए थे। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में किसी तरह के पक्षपात का आरोप न लगे, इसके लिए अफसरों ने सभी प्रत्याशियों को कलक्ट्रेट के आरओ कक्ष में बुलाया था। उम्मीदवारों केसामने बारी-बारी उनके नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान राष्ट्रीय रिपब्लिक पक्ष पार्टी के प्रत्याशी शिवरतन लाल का पर्चा खारिज हो गया।
विज्ञापन

एआरओ जयनाथ यादव ने बताया कि शिवरतन लाल ने नामांकन पत्र में प्रस्तावकों का कालम काटकर उसमें ‘लागू नहीं’ की प्रविष्टि दर्ज की हुई थी, जबकि वहां पर प्रस्तावकों के नाम भरे जाने थे। अन्य कई निर्दलियों के नामांकन पत्रों में भी मामूली खामियां पाई गईं, लेकिन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शेष तेरह उम्मीदवारों केनामांकन पत्र वैध करार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में वैध पाए गए नामांकन पत्र
आरओ राजमणि यादव के अनुसार सपा प्रत्याशी मिथलेश कुमार, बसपा के उमेद सिंह कश्यप, कांग्रेस के चेतराम, भाजपा की कृष्णा राज, लोकदल के किशन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्यारे उर्फ राजकुमार गौतम, नैतिक पार्टी के मेवाराम निर्बल दास, भारतीय कृषक दल के राममूर्ति, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामलाल वर्मा, आम आदमी पार्टी की रीता जाटव, पीस पार्टी की सुनीता सुजाता नागपाल उर्फ नौशीन भाभी, राकेश कुमार और प्रत्याशी रोशन लाल कनौजिया के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।



आज से हो सकेगी नाम वापसी
जो प्रत्याशी किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हों, वे शुक्रवार और शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की अवधि खत्म होते ही शनिवार को अपराह्न तीन बजे से चुनाव मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed