फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   होली पर यात्रियों का ट्रेनों और बसों में बढ़ा दबाव

होली पर यात्रियों का ट्रेनों और बसों में बढ़ा दबाव

Mon, 17 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 17 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पीछे से फुल होकर आईं तमाम ट्रेनों की रिजर्व बोगियां
विज्ञापन

- सीट पाने की होड़ में मुसाफिरों में खूब हुई मारामारी
- ट्रेन छूटने पर लोगों ने रोडवेज बसों का लिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। होली के मौके पर घर जाने वाले कामकाजी तबके के लोगों की भीड़ रविवार सुबह से रेलवे और रोडवेज स्टेशन पर उमड़ने लगी। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें पीछे से फुल होकर आईं। रिजर्व बोगियों में भी सामान्य यात्रियों की भरमार होने से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को सीटों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। बसों में भी सीट को लेकर मारामारी का आलम रहा। इस कारण परिवार सहित यात्रा करने वालों को काफी दिक्कत हुई।
शहर में पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, बिहार आदि राज्यों केतमाम कामकाजी और नौकरीपेशा लोग रहते हैं। उनके परिवार दिवाली की तरह होली का त्योहार भी ‘अपनों’ के साथ मनाने के लिए काफी पहले से रेलवे रिजर्वेशन करा लेते हैं। इन परिवारों की यहां से रवानगी का शुक्रवार से शुरू हुआ सिलसिला रविवार को होली के दिन चरम पर पहुंच गया। सुबह से ही रेलवे और रोडवेज स्टेशन पर मुसाफिरों का मेला जुटने लगा।
विज्ञापन

स्टेशन केप्लेटफार्मों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि कोई ट्रेन आने पर आरक्षण कराने वालों को अपनी बोगी तलाश करना भारी पड़ गया। जिन्हें बोगी ढूंढे मिल गई उन्हें अंदर घुसना भारी पड़ गया क्योंकि गैलरी से लेकर टायलेट के सामने की खाली जगह पर भी पहले से ही यात्रियों का कब्जा था। जो लोग बीवी-बच्चों और सामान के कई अदद साथ लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे, उन्हें ट्रेन पर सवार होने में काफी दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के चलते आपाधापी में कई लोगों की ट्रेन छूट गई। नतीजेमें उन्हें विकल्प के तौर पर रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, बसों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों का काफी दबाव रहा, लेकिन किसी रूट की एक बस फुल होते ही दूसरी बस लगा दिए जाने से यात्रियों को थोड़े इंतजार के बाद सीट मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई।



इन ट्रेनों में रही खासी भीड़
देहरादून से चलकर वाराणसी वाया प्रतापगढ़ जाने वाली 14266 डाउन जनता एक्सप्रेस, बरेली से शक्तिनगर के बीच अमूमन खाली दौड़ने वाली 24370 डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली 14208 डाउन पद्मावत एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली के बीच चलने वाली 14235 अप सवारी गाड़ी, 54075 अप व 54076 डाउन सीतापुर दिल्ली पैसेंजर, 13049 अप व 13050 डाउन पंजाब मेल, 54329 अप व 54330 डाउन बालामऊ पैसेंजर आदि ट्रेनों में रविवार को यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ रही। रेल अधिकारियों केअनुसार ट्रेनों में यात्रियों का दबाव त्योहार के दो दिन बाद तक कायम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed