फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला कोटेदार को गोली मारी

महिला कोटेदार को गोली मारी

Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
कांट क्षेत्र के गांव भैंसटाकलां के पास हुई घटना
विज्ञापन

- बीस हजार रुपये और नकदी लूटने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जलालाबाद से लौट रही महिला कोटेदार को कुछ लोगों ने घेर लिया। महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि गोली मारने वाले महिला की सोने की चेन और बीस हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना जलालाबाद के गांव मिठा निवासी किशन पाल उर्फ लंबरदार की पत्नी गुड्डी देवी के नाम गांव की सरकारी राशन की दुकान है। गुड्डी देवी का मायका जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर में है। वह मंगलवार की शाम जलालाबाद से पति के साथ बाइक से गांव मिठा लौट रही थी। कांट क्षेत्र के गांव भैंसटाकलां के पास आते ही रात करीब साढ़े आठ बजे चार-पांच लोगों ने उसे घेर लिया। महिला को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशन लाल का आरोप है कि गोली मारने वाले गांव के ही लोग हैं और उनसे रंजिश चल रही है। आरोप है कि गोली मारने के बाद हमलावर गुड्डी देवी की सोने की चेन और बीस हजार रुपये नकदी भी लूट ले गए। यह नकदी महिला अपने भाई राजेश्वर सिंह से लेकर गांव आ रही थी। घटना की जानकारी होने पर कांट पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



किशन पाल को मारने के इरादे से मारी थी गोली
कांट। रंजिश के चलते गांव मिठा के कुछ लोगों ने ससुराल से लौट रहे किशन पाल को घेर लिया और उसे गोली मारने की कोशिश की। वह तो बच गया, लेकिन गोली उसकी पत्नी को लग गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह जलालाबाद पहुंचे। जलालाबाद पुलिस ने घटना स्थल कांट क्षेत्र का बताया। क्योंकि भैंसटाह गांव कांट में ही पड़ता है। इसके बाद पीड़ित पक्ष कांट थाने आया। उसकी सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लूटपाट नहीं, रंजिशन मारी गई गोली
महिला कोटेदार के पति की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है, इसी को लेकर घटना हुई है। घटना स्थल कांट क्षेत्र का है, इसलिए वहां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में लूट की बात प्रकाश में नहीं आई है। मामला सिर्फ रंजिशन गोली मारने का है।
- एसपी उपाध्याय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed