{"_id":"123-72627","slug":"Shahjahanpur-72627-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप वितरण की गतिविधियां हुईं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप वितरण की गतिविधियां हुईं तेज
Shahjahanpur
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहचान पत्र बनवाने को महाविद्यालयों में उमड़े विद्यार्थी
- 17 अगस्त को जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज में होंगे आयोजन
- प्रभारी डीएम ने दिए 15 अगस्त तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जनपद के महाविद्यालयों में अध्ययनरत वर्ष 2012 के इंटर पास छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में जहां महाविद्यालयों में सोमवार से पात्र विद्यार्थियों के परिचय पत्र बनाने का काम शुरू किया गया, वहीं प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आयोजन स्थल का जायजा भी लिया। उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र के विद्यार्थियों को आयोजन स्थल पर लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
गौरतलब है कि जनपद में लैपटॉप वितरण 17 अगस्त को होना प्रस्तावित है। वितरण का दायित्व प्रदेश सरकार ने प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह को सौंपा है। पहले चरण में 17 अगस्त को पूर्वांह 11 बजे से जीएफ कॉलेज और अपरान्ह दो बजे से एसएस कॉलेज में लैपटॉप बांटे जाएंगे। इस चरण में राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययरत छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। दूसरे चरण में वित्तविहीन महाविद्यालयों में अध्ययरत विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने की योजना है। यह अलग बात है कि दूसरे चरण के लिए अभी लैपटॉप उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने लैपटॉप वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने और छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र, लैपटॉप पर क्रमवार स्लिप चस्पा करने और उसकी प्रति छात्रों को देने आदि का काम 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जलालाबाद और पुवायां के अलावा डीआईओएस एनडी वर्मा, बीएसए मनोज कुमार वर्मा, जीएफ कालेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद, एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और एसएस कॉलेज में पात्र छात्र-छात्राआें के पहचान पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया गया। पहले दिन तीनों महाविद्यालयों में विद्यार्थियों ने जोशोखरोश के साथ पहचान पत्र बनवाए। चूंकि मामला लैपटॉप मिलने का था, सो भीषण गर्मी का अहसास भी किसी को नहीं हुआ। इस दौरान महाविद्यालयों में काफी गहमा-गहमी रहीं.